Let’s travel together.

नहर से नही छोड़ा पानी, पलेवे के लिए किसान परेशान,बोवनी का संकट

0 221

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नहर में पानी नहीं छोड़ने से किसानों के सामने गेहूं की बुवाई पर संकट पैदा हो गया है। पानी के बिना पलेवा ही नहीं हो पा रहा है, जिससे बुवाई रुकी हुई है। इसके बावजूद अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है नहर में 11 नवंबर को पानी छोड़ा गया था जो केवल एक दिन के लिए था। इसमें भी अंबाड़ी और मुस्काबाद को पानी नहीं मिला था खेतों में बोआई से पहले पलेवा के लिए पानी का इंतजार कर रहे किसान समय से बोआई नहीं कर पा रहे हैं। कूल्हाड़िया, अंबाडी, सेमरा, मुस्काबाद के किसानों के लिए अभी तक नहर का पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है जिससे उनकी खेती का पलेवा हो सके। सेमरा, अंबाडी, कूल्हाड़िया, मुस्काबाद आदि गांवों के किसान पलेवा नहीं कर पाने के कारण गेहूं नहीं बो पा रहे हैं। सेमरा निवासी हरि पटेल, महेश लोधी, सुनील सेन,हेमंत लोधी ,जसवंत लोधी अंबाडी निवासी महेंद्र मीणा, जितेंद्र मीणा, विजय मीणा, रघवीर सिंह मीणा आदि किसानों ने बताया की अभी तक हमारे खेत तक नहर का पानी नहीं पहुंच पाया है।
नहर के किनारे बसे गांव के किसानों को गेंहू की बोआई के लिए खेतों में पलेवा नहीं कर पा रहा है। कूल्हाड़िया अंबाडी सेमरा और मुस्काबाद के ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। अंबाडी और मुस्काबाद आदि गांव से गुजरने वाली नहर में पानी न पहुंचने से सूखी पड़ी है। जिससे सिंचाई कार्य बाधित है। कई किसान नहर में पानी आने का इंतजार कई दिनों से कर रहे हैं।

दीपावली के 1 दिन पहले नहर में पानी नहर में छोड़ा गया था जो केवल एक दिन तक ही मिला इसके बाद नहर में पानी आना बंद हो गया जो आज तक नहीं मिला।
इनका कहना हे –

हमारी धान काटे हुए एक हफ्ता हो गया है हम नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं बुआई का समय बीतता जा रहा है। ज्यादा लेट हो जाएंगे तो फसल सही तरीके से उत्पन्न नहीं हो पाएगी जिससे हमें काफी हद तक नुकसान होगा ।

हरि पटेल सेमरा

धान काटे हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है हम रोज नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। मगर अभी तक संबंधित विभाग ने अंबाड़ी और मुस्काबाद के इलाके में नहर का पानी नहीं छोड़ा गया है। जिससे हम पलावा नहीं कर पा रहे हैं।अंबाडी, मुस्काबाद की ओर जाने वाली नहर अभी भी सूखी पडी ।

हेमंत लोधी किसान सेमरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में बीएमओ की वापसी पर फूटा जनआक्रोश, सैकड़ों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन     |     भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री से की सौजन्य भेंट     |     उप मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर ली सेल्फी     |     सुशासन के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार साकार करेगी विकसित भारत-2047 का लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बाल दिवस पर स्कूलों में सजे बाल मेले, बच्चों ने लगाए खान-पान के स्टॉल     |     दीपावली की छुट्टियों से अब तक कर्क रेखा पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़     |     बाल दिवस, 45 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग,बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा का आत्मीय स्वागत, संयुक्त मोर्चों की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन     |     पांच बार नपती, फिर भी नहीं निकला रास्ते का स्थायी समाधान, धान से भरी ट्रॉली पलटी     |     यंग स्कॉलर एकेडमी खनियाधाना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811