Let’s travel together.

TODAY::राशिफल मंगलवार 09 अगस्त 2022

0 65

मेष राशि-संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि-मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय की स्थिति में सुधार हो सकता है।

मिथुन राशि-कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। फिर भी आय सन्तोषजनक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन शान्त रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि– पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि-संयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। विवादों से बचकर रहें।

वृश्चिक राशि-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

धनु राशि– मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी से आपसी मतभेद भी हो सकते हें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता के योग हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।

मकर राशि- कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि-बातचीत में संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी से आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया मिनी स्पोर्ट्स डे     |     मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्षिता एवं निष्पक्षता से कराई जाए-अजय सिंह आयुक्त राज्य निर्वाचन     |      नगर परिषद में प्रयागराज मे निधन हुए श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में पेसमेकर क्लीनिक का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     साइकल से नर्मदा परिक्रमा कर लौटे  आनंद भट्ट का मंत्रालय संघ द्वारा किया गया सम्मान     |     भारत की एतिहासिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा से रुबरू हुए भेल कालेज के विद्यार्थी     |     सेमरा के गायत्री मंदिर में चल रही भागवत कथा      |     महाकुंभ भगदड़ में मृतका के परिजनों को मिली सहायता राशि,तहसीलदार ने घर पहुंचकर सौंपे चैक     |     स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय नवागत प्राचार्य डॉ, किशोर जॉन ने किया पदभार ग्रहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811