सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
श्रावण मास पर नगर सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में नगर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आदिवासी बस्ती से पगनेश्वर बेतवा नदी तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। पगनेश्वर बेतवा नदी से वापस आते समय कांवड़ यात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया। सलामतपुर में बेरोजगार मज़दूर संगठन द्वारा कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में नारायण सिंह राजपूत, सुरेन्द्र मेहरा बेरोज़गार मज़दूर संगठन अध्यक्ष, जगदीश रायकवार, जितेन्द्र सेन,रामू लखपति, देवेश भार्गव, भवेंद्र दुवे, चक्रेश जैन, लखन पासी, प्रकाश कुशवाहा, श्यामलाल रायकवार, मुंशीलाल जाटव,महेश सेन आदि मौजूद थे। वहीं कांवड़ यात्रा प्रथम बार वार्ड नम्बर 15 राजीवनगर आदिवासी बस्ती से प्रारंभ होकर पगनेश्वर बेतवा तक गई और नदी से जल लाकर शिवमंदिर राजीवनगर में भगवान को चढ़ाया गया। कांवड़ यात्रा में समिति अध्यक्ष रतिराम आदिवासी, संरक्षक रणधीर सिंह दांगी, प्रीतम आदिवासी, वकील आदिवासी, दिनेश उइके, अजय, भारत, नरेश, श्याम, राजा, दीपक एवं आदिवासी महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post