Let’s travel together.

यह सांठगांठ है: निजी अस्पतालों में मिले थे सरकारी डाक्टर नोटिस देकर भूले

106

 ग्वालियर। सरकारी डाक्टर अगर निजी अस्पताल में काम करते मिलें तो कोई बात नहीं! ग्वालियर के स्वास्थ्य विभाग में यही चलता है। निजी अस्पतालों में काम करते हुए यहां डाक्टर पकड़े गए। विभाग ने नोटिस दिए और कार्रवाई का दावा किया, लेकिन हुआ कुछ नहीं। ऐसे निजी अस्पतालों में बिना डाक्टर के पूरा काम चल रहा है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। एक और खास बात यह कि पहले जिस अनुपात में निजी अस्पतालों में जांच पड़ताल होती थी वह अब नहीं हो रही है। इससे सीएमएचओ की भूमिका कटघरे में है।

इन अस्पतालों में पकड़े सरकारी डाक्टर

केस नंबर-1

हुजरात पुल के पास जनकगंज अस्पताल में महिला की मौत मामले में न्यायालय की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पिछले महीने जनक अस्पताल में जांच दल भेजा था। जांच दल में डा़ सचिन श्रीवास्तव और बाबू सत्यवृत शर्मा शामिल थे। जांच के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के नोट्स पर सरकारी डाक्टरों के नाम मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने ना तो इन सरकारी डाक्टरों से यह जानने का प्रयास किया कि वह निजी अस्पतालों में मरीजों को देखने किस की इजाजत से पहुंचे और ना ही अस्पताल के खिलाफ कोई एक्शन लिया।

केस नंबर-2

महेश्वरी नर्सिंगहोम लक्ष्मीबाई कालोनी में पीसीपीएनडीटी की टीम ने 15 दिन पहले औचक निरीक्षण किया। टीम को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम के डा़ राजेश कुमार पिप्पल पकड़े मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस देकर भूल गए और डा़ पिप्पल के खिलाफ कोई एक्शन भी नहीं लिया गया। महेश्वरी नर्सिंगहोम में जांच दल में डा़ आरके राजौरिया, बाबू संजय जोशी जांच करने पहुंचे थे।

इन अस्पतालों में ही में हुई मरीजों की मौत

हाल ही में लक्ष्मीबाई कालोनी स्थित कल्याण हास्पिटल में एक के बाद एक दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई। स्वजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत तक दर्ज कराई थी। इसी तरह से चार दिन पहले आरएनएस हास्पिटल में मरीज की मौत को लेकर शव रखकर धरना प्रदर्शन हुआ। इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही है। स्वास्थ्य विभाग जांच के नाम पर खामियों को छिपाने का काम कर रहा है।

इनका कहना है-

जनकगंज और महेश्वरी अस्पताल में गड़बड़ी मिली थी, जिसको लेकर नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस का जवाब मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो अस्पताल में मरीज की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। फिर भी जांच करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811