Let’s travel together.

मदनपुरा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

112

वाराणसी में भेलूपुर थानाक्षेत्र के मदनपुरा के ताड़तल्ला में सोमवार की देर रात आग लगने में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन संकरी गली में मकान होने और आग की लपटें तेज होने की वजह से उनको भी परेशानी झेलनी पड़ी।

ताड़ तल्ला में असलम के घर में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को देने के साथ ही संबंधित विद्युत उपकेंद्र को भी दी। सबसे पहले क्षेत्र की बिजली कटवाई गई, इसके बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से शार्टसर्किट हो गई। जिस जगह पर आग लगी है, उस मकान तक केवल दो पहिया जाने का ही रास्ता है। इसी कारण दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |     नहरों की साफ-सफाई का काम तेज, विदिशा जिले में पहले से शुरू हो चुकी है जलापूर्ति     |     आत्मकथा में अर्जुन सिंह के उल्लेख के लिए सोनिया जी का आभार,दाऊ साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-अजय सिंह     |     धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत     |     छह महीने बाद भी बीकॉम फाइनल की मार्कशीट का इंतजार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     बेगमगंज में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त पूजन     |     सांची में किन्नर के घर के बाहर से TVS राइडर बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात     |     रायसेन कृषि उपज मंडी में सनसनीखेज लूट, मुनीम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; ईंट से कुचला चेहरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811