Let’s travel together.

दीवानगंज पुलिस ने क्षेत्र में किया पैदल फ्लैग मार्च, लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास

0 124

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान

 

शांति व्यवस्था बनाए रखने अपराधों पर नियंत्रण रखने तथा आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अपनी सतर्कता का एहसास कराने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त निकाला।क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अपनी मुस्तैदी का एहसास कराने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा एवं एसडीओपी अदिति सक्सेना के मार्गदर्शन में दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में दीवानगंज क्षेत्र के मुख्य मार्गो सहित अंबाडी सेमरा आदि मोहल्ला तथा बाजार में पैदल मार्च निकाला। जिसमें दीवानगंज पुलिस चौकी अंतर्गत पुलिसकर्मी शामिल थे।

चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश अनुसार शांति व्यवस्था व त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस सतर्क है और लोगों को सुरक्षा व सेवा का एहसास कराने के लिए उद्देश्य से पुलिस गश्त निकाली जा रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811