Let’s travel together.

पृथक छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नद्रष्टा डॉ खूबचन्द बघेल के गांव पहुचे कलेक्टर भूरे

0 196

पानी की समस्या का जल्द स्थाई समाधान करने के निर्देश
-निलजा गौठान में बढें आजीविका गतिविधियां
सुरेन्द्र जैन धरसीवा

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे शनिवार को पृथक छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृष्टा स्वाधीनता सैनानी डॉ खूबचन्द बघेल की जन्मभूमि ग्राम पथरी पहुचे जहां उन्होंने समस्या ग्रस्त ग्रामीणो की समस्याएं सुनी और जल समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे शनिवार को धरसीवा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के सघन दौरे पर रहे पथरी गांव पहुचने पर महिलाओं ने पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया महिलाओं ने बताया कि गांव में दो नलकूप है, जिनमें से एक गर्मी में सूख जाता है, उसका जल स्तर तेज़ी से गिरता है, जिस से पानी की समस्या हो जाती है।

महिलाओं ने यह भी बताया कि एक दूसरे नलकूप में पानी तो है पर इस से पाइपलाइन आदि जोड़ने, नल लगाने का काम नही हुआ है। इस कारण से लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा है। टंकी बनाने का काम भी धीमी गति से हो रहा है। कलेक्टर डॉ भुरे ने इसपर तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से फोन पर जानकारी ली और उन्हें अगले दो महीने में टंकी, पाइप लाइन और नल लगाने के काम पूरा करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ डॉ. रवि मित्तल, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।

निलजा गौठान में आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने कार्ययोजना बनाने के निर्देश

कलेक्टर डॉ भुरे ने निलजा गौठान के निरीक्षण के दौरान महिला समूह द्वारा बनाये जा रहे वर्मी कम्पोस्ट खाद की जानकारी ली। उन्होंने गौठान में दूसरी आजीविका गतिविधियों के बारे में भी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष से पूछा।

समूह की अध्यक्ष ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन कर बेचने से इस बार 4 लाख रुपये का व्यवसाय हुआ है। गौठान में अभी गोबर खरीदी, कम्पोस्ट निर्माण, चारागाह से लेकर मुर्गी पालन की गतिविधियां की जा रही है। कलेक्टर ने इस गौठान को आदर्श ग्रामीण इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने और आजीविका गतिविधियां बढ़ाने की कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने गौठान में संचालित गतिविधियों से नियमित आय सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, अंडा हेचरी स्थापना, बकरीपालन, मशरूम उत्पादन जैसे काम भी शुरू करने की सलाह दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811