Let’s travel together.

द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति, भाजपा कार्यालय पर मिठाई बांटकर मनाई खुशी

0 131

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मूआज मतगणना के पश्चात वे निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित हुई। इस शुभ अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजू बाथम के साथ भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर द्रौपदी मुर्मू को बधाई प्रेषित की गई व जिला कार्यालय व माधव चौक चौराहे पर मिठाई वितरण, आतिशबाजी कर उत्सव मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कार्यकर्ताओं की ओर से द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए कहा कि मुर्मू की जीत से देश के जनजाति वर्ग का गौरव बढत्रा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी द्रौपदी मुर्मू को जीत दिलाने पर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, मंजुला जैन, मुकेश चौहान, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, केपी परमार, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, मनोज शर्मा, भानू दुबे, ओमी जैन, मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, आकाश राठौर कार्यर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811