Let’s travel together.

शिवपुरी में 39 में से भाजपा के 22 पार्षद जीते

0 203

शिवपुरी नगर पालिका परिषद में भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत
– कांगे्रस पर भारी पड़ी भाजपा

शिवपुरी रंजीत गुप्ता

शिवपुरी नगर पालिका परिषद में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। बुधवार को शिवपुरी पीजी कॉलेज में हुई मतगणना के दौरान नगर पालिका परिषद के लिए मतों की गिनती का काम हुआ। इस दौरान परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं। शहर सरकार के निर्माण के दौरान भाजपा प्रत्याशी ज्यादा संख्या में जीते हैं। शहर के 39 वार्डों में भाजपा को 22, कांग्रेस को 10 व निर्दलीय 7 जीते हैं। शिवपुरी शहर सरकार के निर्माण के दौरान अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की नगर सरकार बनेगी क्योंकि 22 पार्षद भाजपा के जीत कर आए हैं। शिवपुरी शहर में हमेशा से ही भाजपा अपनी मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर भारी रही है। बुधवार को भी मतगणना के दौरान भी यही देखा गया। अब देखा जाए तो भाजपा से नपाध्यक्ष की दौड़ में दीप्ती भानु दुबे, सरोज रामजी व्यास, रितु जैन के नाम चर्चाओं में हैं। गौरतलब है कि इस बार नपाध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है।

निर्दलीयों का भी मिलेगा साथ

शिवपुरी नगर पालिका परिषद के लिए हुई मतगणना के दौरान भाजपा के 22 पार्षद जीते जाने के बाद अब यह बात स्पष्ट हो गई है कि शिवपुरी नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनेगा। वहीं दूसरी और जो निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं, उसमें तीन बागी नेता भाजपा छोड़कर बतौर निर्दलीय चुनाव जीते हैं। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यह निर्दलीय आगामी दिनों में अपना समर्थन भाजपा को दे सकते हैं।

पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री के क्षेत्र में भाजपा को लगा झटका –

जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद पोहरी में भाजपा को झटका लगा है। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के विधानसभा क्षेत्र में आने वाली पोहरी नगर परिषद के चुनाव में भाजपा को पार्षद की मात्र चार सीट मिली है। यहां पर 15 सीटों पर मुकाबले के दौरान भाजपा को चार, कांग्रेस को 5 और 6 निर्दलीय जीत कर आए हैं। इसके अलावा पोहरी में वार्ड 10 से भाजपा के जिला महामंत्री पृथ्वीराज सिंह जौदान चुनाव हार गए हैं। भाजपा से बागी महिला मोर्चा की अध्यक्ष राजकुमारी ने जादौन को चुनाव में हरा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |     एनएसएस सीमित संसाधनों में जीवन निर्वाहन की प्रेरणा देता है- प्रो-पुनीत कुमार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811