Let’s travel together.

करोड़ों रुपए लागत से बनाए गए सांची ब्लाक के गांवों में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस

0 124

ग्रामीणों को नही मिल रहा लाभ, ज़िम्मेदार अधिकारी नही दे रहे ध्यान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

ग्राम पंचायतों में कागजों पर भले ही सामुदायिक शौचालयों का संचालन हो गया हो। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। यहां के अधिकतर गांवों में या तो सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हैं या फिर उनके ताले ही नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अब भी खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। रायसेन जिले के सांची ब्लॉक के सलामतपुर चौराहे, सेमरा, अम्बाड़ी व दीवानगंज में शासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च करके ग्राम पंचायत स्तर पर जो सामुदायिक शौचालय बनवाए गए थे। वह पूरी तरह जिम्मदारों के उदासीन रवैये की वजह से बेमकसद साबित हो रहे हैं। जो सिर्फ शोपीस बन चुके हैं। और इनका फायदा ग्रामीणों को नही मिल रहा है।जिले के सांची ब्लाक के अनेकों ग्राम पंचायतों  में स्वच्छ भारत मिशन को पंचायत सचिव व अधिकारी पलीता लगा रहे है।

लाखों रुपए की लागत से बनाए गए सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है या फिर वह अधूरे पड़े हुए हैं तो किसी में गेट नहीं लगा गया है। लोगों को सुविधाएं देने के लिए भारी-भरकम बजट खर्च कर बनाए गए शौचालय का लाभ किसी को नहीं मिल रहा है। सामुदायिक शौचालय पर ताला लटकने से स्थानीय लोगों को लाभ तो दूर रखरखाव तक नहीं हो पा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद जिम्मेदारों द्वारा ताला नहीं खोला गया है। जिससे ग्रामीण इसका प्रयोग नही कर पा रहे हैं। जिनको मजबूरन शौच क्रिया के लिए खुले मैदान में जाना पड़ रहा है। वहीं ज़िम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बाद भी इस तरफ ध्यान ना देकर अंजान बने हुए हैं।

 

इनका कहना है।

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली कई पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों पर ताला डला रहता है। और स्थानीय ग्रामीण शौच क्रिया के लिए खुले मैदान में जाने को मजबूर हैं। शिकायतों के बाद भी ज़िम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे हैं।

कैलाश गोस्वामी, समाजसेवी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811