Let’s travel together.

उत्‍तराखंड में सीएम पुष्‍कर धामी के साथ आठ मंत्रियों ने भी ली शपथ

0 598

देहरादून। पुष्‍कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्‍तराखंड राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली है. देहरादून के परेड ग्राउंड में बुधवार को हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) ​गुरमीत सिंह ने 46 वर्षीय धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे.कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों में अमित शाह और नितिन गडकरी प्रमुख थे. यूपी के ‘मनोनीत’ सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.
धामी के साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली, इसमें से पांच-सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य व गणेश जोशी ने लगातार दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है. चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा और प्रेम चंद्र अग्रवाल को पहली बार मंत्री बनाया गया है. शपथ ग्रहण समारोह के पहले, पुष्‍कर धामी ने आज देहरादून के टपकेश्‍वर मंदिर में पूजाअर्चना की. सोमवार शाम यहां बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सह पर्यवेक्षक एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में धामी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया.
हाल ही में घोषित विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी ने उत्‍तराखंड की  70 में से 47 सीट पर जीत हासिल की है और दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई. हालांकि ‘‘उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार” के नारे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने वाली बीजेपी की अगुवाई करने वाले धामी स्वयं अपनी परंपरागत खटीमा सीट से हार गए थे. इस कारण नेतृत्व को मुख्यमंत्री के नाम पर नए सिरे से मंथन करना पड़ा जिसमें लगभग 11 दिन का वक्त लग गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811