Let’s travel together.

जीएसटी का विरोध:आज बंद रहेंगी अनाज मंडी, दाल और आटा मिलें

0 153

शिवलाल यादव

रायसेन।जीएसटी कौंसिल ने अपंजीकृत ब्रांड के पैक्ड अनाज, आटा, मैदा और सूजी पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने के निर्णय लिया है। इसका विरोध शुरु हो गया है । शहर के अनाज व्यापारियों के मुताबिक इससे महंगाई और टैक्स चोरी बढ़ेगी। जीएसटी के विरोध में 16 जुलाई शनिवार को कृषि उपज मंडी में होने वाली अनाज नीलामी में व्यापारी भाग नहीं लेंगे ।इसके अलावा विरोध स्वरूप दाल और आटा मिल भी बंद रखे जाएंगे । भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के आह्वान पर रायसेन जिले में भी 16 जुलाई को अनाज व्यापारी, खुदरा व्यापारी, आटा चक्की, दाल मिलें व आटा मिले बंद रखी जाएगी। मंडी व्यापारी भी आंदोलन में शामिल होंगे और मंडियों में नीलामी नहीं होगी।

रायसेन मंडी व्यापारी संघ ने भारसाधक अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकर पांच प्रतिशत कर लगाने का विरोध करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन सौंपकर, निर्णय वापस लेने की मांग की।
आवश्यक वस्तुओं पर नहीं लगना चाहिए जीएसटी….
द ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि इस निर्णय के विरोध में 16 जुलाई को मंडियां बंद रखने का आव्हान किया है। रायसेन मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष कैशराम साहू मिथलेश सोनी ने बताया कि जीएसटी लगने से रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं के भाव व टैक्स चोरी बढ़ेगी। वर्तमान अनाज पर मंडी टैक्स 1.70 प्रतिशत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811