Let’s travel together.

MP के पांच जिलों के सरकारी स्कूलों में नर्सरी कक्षा की शुरुआत

0 97

भोपाल। MP के पांच जिलों भोपाल, सीहोर, छिंदवाड़ा, सागर और शहडोल के करीब डेढ़ हजार सरकारी स्कूलों में इस साल से नर्सरी कक्षा में प्रवेश की शुरुआत की गई है।

बच्चों को फ्री दाखिले के साथ कॉपी-किताब मुफ्त में मिलेगी। उन्हें टॉफी-बिस्किट के अलावा अन्य अल्पाहार भी दिया जाएगा। स्कूल चार घंटे का होगा। चार साल की उम्र पूरी होने पर केजी 1 और पांच साल में कक्षा केजी 2 में प्रवेश दिया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्री प्रायमरी का कांसेप्ट सामने आया है। मप्र के सभी सरकारी स्कूलों में अगले शिक्षा सत्र से योजना का विस्तार किया जाएगा। उधर, केंद्रीय विद्यालय संगठन भी अगले सत्र से अपने स्कूलों में प्री प्रायमरी की कक्षाएं शुरू करेगा। पृथक से एक विंग होगी।

मप्र में प्रयोग के तौर पर शुरू की गई कक्षाओं में बच्चों के साथ सीधे संवाद की व्यवस्था है। उनके साथ प्रकृति और भू सम्पदा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। विषय वस्तु एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम विशेषज्ञों के तैयार की गई है। अब तक नर्सरी में प्रवेश की व्यवस्था सिर्फ निजी स्कूलों में ही थी, जबकि सरकारी स्कूल में कक्षा पहली से प्रवेश दिया जाता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811