Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं 

0 7

 भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, न्याय, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस पावन अवसर पर बुराइयों का त्याग कर सद्गुणों को अपनाने तथा समाज और प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनने का संकल्प लें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |     भाग्योदय तीर्थ में आचार्य श्री के जन्मदिन पर 3 दिन छूट रहेगी जांचों में      |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं      |     मुंबई में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्व मैत्री महोत्सव     |     रायसेन में मनेगा विजयादशमी पर्व, दशहरा मैदान पर 35 फीट के रावण का होगा दहन     |     श्री दुर्गा नवमी पर शहर में अनेक स्थानों से निकाली गई जवारों की शोभायात्रा      |     बीरगांव में दिखेगा विजयादशमी का भव्य नजारा; 81 फीट के रावण का होगा दहन     |     बाल्मीक चौक में आज होगी विशाल महाआरती     |     पुलिस की वाहन चेकिंग व्यवस्था ठप, बेलगाम हुई सड़कों पर रफ्तार     |     मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल-जबलपुर नगर निगम आयुक्त बदले, चार IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811