Let’s travel together.

इस बार ज्यादा संख्या में जीत सकते हैं निर्दलीय प्रत्याशी

0 116

भाजपा और कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले कई नेता सीधी दे रहे हैं टक्कर

– निष्कासन की कार्रवाई से भी नहीं डरे निर्दलीय

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी नगर पालिका परिषद के लिए 13 जुलाई को मतदान होना है इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा और कांग्रेस की मुसीबत बढ़ा दी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बार शिवपुरी शहर के 39 वार्डों में से लगभग 10 से 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीत सकते हैं। यहीं नहीं इस बार कई वार्डों में सीधे तौर पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस जो प्रमुख राजनीतिक दल हंै इनके प्रत्याशियों को सीधे चुनौती दे रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा भाजपा और कांग्रेस के घोषित उम्मीदवारों को सीधी टक्कर दिए जाने के कारण इस बार कई वार्डों में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। निर्दलीय उम्मीदवार फ्रंट पर खेल रहे हैं और भाजपा और कांग्रेस के लिए मुसीबत बने हुए हैं। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि इस बार बड़ी संख्या में निर्दलीय पार्षद जीतकर आ सकते हैं।

निष्कासन की कार्रवाई से भी नहीं डरे-

शिवपुरी शहर में करीब 15 वार्ड में सत्ताधारी दल भाजपा से बगावत करने वाले नेता बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से बगावत करने वाले ऐसे नेताओं पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर कार्रवाई की गई। करीब एक दर्जन नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित भी किया गया है। निष्कासन की इस कार्रवाई के बाद भी भाजपा के असंतुष्ट नेता नहीं माने और निर्दलीय ताल ठोकते हुए भाजपा उम्मीदवारों पर भारी पड़ रहे हैं। यही हाल कांग्रेस का है यहां भी टिकट न मिलने से नाराज कई असंतुष्ट नेताओं ने सीधे तौर पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को चुनौती दी है। शहर के कई वार्डों में कांग्रेस छोड़कर चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अपने ही नेताओं के लिए परेशानी दे रहे हैं।

अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय का रहेगा महत्वपूर्ण रोल-

शिवपुरी नगर पालिका के 39 वार्डों में यदि ज्यादा संख्या में निर्दलीय पार्षद जीत कर आए तो नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए इन निर्दलीय पार्षदों का महत्वपूर्ण रोल रहने वाला है। इस बार नपाध्यक्ष का चुनाव जीते हुए पार्षदों द्वारा ही किया जाना है। ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस बात को समझ भी रहे हैं इसलिए निर्दलीय ताल ठोकने वाले नेताओं पर दिखावटी कार्रवाई की गई जिससे भविष्य में इनका उपयोग नपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में किया जा सके लेकिन अब देखना यह है कि कितने निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतते हैं और बाद में यह निर्दलीय अपने पुराना नेताओं का कहना कितना मानते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 की सड़क पर 1 साल में फिर से हुए गड्ढे     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 6 दिनों से मरीज परेशान     |     हीरा ग्रुप द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों  को प्रमाण पत्र वितरित     |     सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्म दिवस की बधाई देने लगा रहा लोगो का तांता     |     नितिन गौरीशंकर अग्रवाल के साथ धरसीवा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की बधाई भेट की  स्वरचित कविता     |     होली को मद्देनजर होटल ढाबा संचालकों की बैठक     |     संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण निराकरण शिविर आयोजित      |     20 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार – पुलिस की सतत कार्रवाई का परिणाम     |     अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश     |     रायसेन में अवैध ईंट भट्टे से बंधुआ मजदूरी से तीन परिवार को कराया मुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811