Let’s travel together.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक

0 49

सेवा संवाद यात्रा का पांचवां दिन

  अवैध शराब की शिकायत पर जनचौपाल से उठे अनुज शर्मा, मौके पर पहुंचकर बोला धावा – नशामुक्त धरसींवा का लिया संकल्प

सेवा संवाद यात्रा के पांचवे दिन कुंवरगढ़ से अकोली तक बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक अनुज शर्मा द्वारा निकाली जा रही ‘सेवा संवाद यात्रा’ का पांचवां दिन ऐतिहासिक और बेहद उत्साहपूर्ण रहा।

यात्रा के दौरान विधायक को ग्रामीणों और नगरवासियों का भरपूर स्नेह व आशीर्वाद मिला। इस क्रम में उन्होंने नगर पंचायत कुंवरगढ़ सहित ग्राम भेरवा, पंडरभट्टा, भैसमुड़ा, मुर्रा, देवरी और अकोली का सघन दौरा कर आम जनता से घर-घर भेंट की और उनकी समस्याएं सुनीं।

शिकायत मिली और एक्शन शुरू – कोचिया के घर विधायक की दबिश

नगर पंचायत कुंवरगढ़ में आयोजित जनचौपाल के दौरान जब ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की, तो विधायक अनुज शर्मा ने त्वरित और कड़ा रुख अपनाया। वे जनचौपाल से उठकर स्वयं प्रशासनिक अमले और ग्रामीणों के साथ सीधे अवैध शराब बेचने वाले कोचिया के घर जा पहुंचे और मौके पर दबिश दी।

विधायक के इस औचक और दबंग एक्शन से पूरे क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही सख्त चेतावनी देते हुए क्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा – पहले शिकायत पर सिर्फ आश्वासन मिलता था, लेकिन आज विधायक खुद हमारे साथ मौके पर पहुंचे। ऐसा विधायक पहली बार देखा है।

 

चौपाल में ऑन-द-स्पॉट फैसला – मुर्रा की एनीकट समस्या का समाधान

ग्राम आगमन के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं व उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।

जनचौपाल में ग्रामवासियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इसी कड़ी में ग्राम मुर्रा में ग्रामीणों द्वारा एनीकट से संबंधित समस्या रखे जाने पर विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारी से चर्चा कर मौके पर ही उसका समाधान कराया। मुर्रा आगमन पर साख सहकारी समिति के अध्यक्षों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया।

संविधान की शपथ के साथ डिजिटल उड़ान – कुंवरगढ़ को मिली स्मार्ट क्लास की सौगात

नगर पंचायत कुंवरगढ़ प्रवास के दौरान संविधान दिवस के अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संविधान की रक्षा और राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई।

इस दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। बच्चों की बेहतर और आधुनिक शिक्षा हेतु उन्होंने कुंवरगढ़ आत्मानंद स्कूल में स्मार्ट क्लास व स्कूल के किचन में शेड निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा भी की।

हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प

यात्रा के दौरान समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए विधायक ने युवाओं, श्रमिक बंधुओं, नारी शक्ति और महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों के साथ विशेष बैठक कर उनके सशक्तिकरण का भरोसा दिलाया।ग्राम पंडरभट्टा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होकर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को ट्रैक सूट तथा 31हजार रुपयेकी प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देने वाले कर्मियों का मान बढ़ाते हुए विधायक ने कुंवरगढ़ में *मितानिन दीदियों का सम्मान किया।

ग्राम भैसमुड़ा में सफाई कर्मचारी दुखितराम वर्मा को सम्मानित किया तथा ग्राम के गौठान में शेड निर्माण की घोषणा की।

व्यवस्थाओं की जमीनी पड़ताल – दफ्तरों व स्कूलों में औचक दस्तक

प्रशासनिक कसावट और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गांव के प्रबुद्धजनों और समाज प्रमुखों के साथ बैठकर क्षेत्र के समग्र विकास पर सार्थक चर्चा की। साथ ही, क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए करोड़ों रुपये के विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों* की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधि की मिसाल – अकोली में ग्रामीण के घर भोजन

अपनी सहज और सरल कार्यशैली का परिचय देते हुए विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम अकोली में एक आम ग्रामीण के घर सादगीपूर्वक भोजन ग्रहण किया और वहीं रात्रि विश्राम किया। इसके पश्चात उन्होंने शक्तिकेंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ सामूहिक चर्चा कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर संवाद किया।

इस यात्रा में विधायक अनुज शर्मा सहित यात्रा प्रभारी अरविंद ठाकुर, सहप्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, संदीप यदु, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, नरेंद्र ठाकुर, रुक्मणी वर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, राकेश यादव, रश्मि वर्मा, निहाल सिंह वर्मा, अश्वनी वर्मा, नत्थू यदु, रामखिलावन वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, गोविंद साहू, सुमीत सेन, संतोषा वर्मा, भूपेंद्र कसार, पुरुषोत्तम यादव, हेमंत वर्मा, मो. यूनुस खान, धनेश्वर वर्मा, यशवंत वर्मा, डॉ. संजय वर्मा, सूर्यकांत दुबे, योगेश साहू, गोविंद वर्मा, मनाराम वर्मा, मिथलेश वर्मा, लक्ष्मीनारायण साहू, विकास वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में उत्साही ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811