Let’s travel together.

मोदी और शिवराज की जनकल्याणकारी नीतियों का मिलेगा भाजपा को फायदा- राजू बाथम

0 195

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने 13 जुलाई को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पार्टी की जीत का दावा किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने एक चर्चा के दौरान बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार की जो जनकल्याणकारी नीतियां हैं उनका फायदा भाजपा को मिलेगा। इन नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दावा किया कि जिले की सभी नगर पालिका और नगर परिषद में भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी।

शिवपुरी नगर पालिका परिषद में ज्यादा संख्या में जीतेंगे भाजपा के पार्षद

भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सभी 39 वार्डों में पार्टी ने जनाधार वाले प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।अधिकांश वार्डो में भाजपा जीत कर आयेगी। जीतकर आने वाले पार्षदों के बाद भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद भी भाजपा यहां जीतेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का फायदा मिला है। लोग भाजपा के पक्ष में है। शिवपुरी जिले में कांग्रेस का कोई आधार नहीं है।

बगावत करने वालों को पार्टी से निकाला-

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। जो नेता पार्टी से बगावत करके चुनाव मैदान में है उन पर कार्रवाई की गई है। उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए स्थानीय नेता प्रचार कर रहे हैं। डोर टू डोर प्रचार की कमान स्थानीय नेताओं को दी गई है जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण पूरी मेहनत से उठाते हुए पार्टी के काम में लगे हुए हैं। असंतोष कहीं भी नहीं है जो बगावत कर चुनाव लड़ रहे हैं उन पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811