Let’s travel together.

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

0 100

धरसीवा में NEET मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

   सुरेंद्र जैन धरसीवा

NEET परीक्षा और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। बुधवार को धरसीवा स्थित शहीद स्मारक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के नेतृत्व में छात्रों के समर्थन तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कई सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के अधिकारों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज़ को दबाने के लिए बल प्रयोग, लाठीचार्ज और एफआईआर जैसी कार्रवाई की जा रही है, जो लोकतंत्र की भावना के विपरीत है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि छात्रों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर तत्काल वापस ली जाएं तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें।

प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उधोराम वर्मा, दुर्गेश वर्मा, हरिशंकर निषाद, साहिल खान, प्रमोद शर्मा, अंकित वर्मा, सुरेश साहू, लेखू वर्मा, रामकुमार वर्मा, मोहन साहू, ढालेन्द्र वर्मा, ढालचंद पाल, रेखराज देवांगन, नारद साहू, राजू सायतोडे, दिना सायतोड़े, मन्नू निषाद, मुकेश शर्मा, मनीष कुमार वर्मा, इसराफ़िल खान, सौरभ शर्मा, राजू सायतोड़े, नागेश्वर, अनिल बघेल, हरीश साहू, श्रेयांश परगनिहा, आयुष वर्मा, सोहराब खान, जगदेव देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811