Let’s travel together.

बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर मनाया भाई दूज का पर्व

0 448

सिलवानी से देवेश पाण्डेय

हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का सिलसिला चलता रहता है. भाई दूज भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व है. भाई दूज साल में दो बार मनाया जाता है. एक होली के बाद और दूसरा दीपावली के बाद. होली के बाद वाला भाई दूज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस बार ये पर्व 20 मार्च को रविवार के दिन मनाया गया. ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो द्वितीया तिथि 19 मार्च शनिवार को दोपहर 11:37 बजे से शुरू होगी और 20 मार्च रविवार को सुबह 10:06 बजे समाप्त होगी. लेकिन उदया तिथि को देखते हुए ये पर्व 20 मार्च को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं. तिलक करने तक बहनें व्रत रखती हैं. तिलक करवाने के बाद भाई पैर छूकर बहनों का आशीर्वाद लेते हैं और हर परिस्थिति में बहन का साथ निभाने का वचन देते हैं.
साल में दो बार आने वाला ये पर्व भाई और बहन के प्रेम को कहीं ज्यादा बढ़ा देता है और उन्हें एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों का अहसास कराता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811