रायसेन।वरिष्ठ अधिवक्ता पवन चौबे को जिला रायसेन का लोक अभियोजक Public Prosecutor नियुक्त किए जाने पर जिले में हर्ष व्याप्त हे।उनकी नियुक्ति पर समाजसेवियों,भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं

अधिवक्ता पवन चौबे ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायहित सर्वोपरि रहेगा और कानून के शासन को मजबूत बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों कर्मचारी नेता मुरारीलाल सोनी,श्री गौर,बबलू ठाकुर,सौरभ सोनी,दीपक कांकर सहित अनेक इष्टमित्रों ने भी श्री चौबे को बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।