Let’s travel together.

बेगमगंज में नवनिर्मित सुसज्जित रथ पर निकले जगत के नाथ

0 45

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

भगवान जगदीश मंदिर माला फाटक से नई सागोन लकड़ी से 30 कुशल कारीगरों के द्वारा तैयार किए गए नवनिर्मित ओर सुसज्जित रथ में सवार होकर जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ , उनके बड़े भाई बलभद्र , बहन सुभद्रा के साथ आनबान शान से नगर भृमण पर निकले।

नगर के माला फाटक स्थित प्राचीन श्रीजगदीश स्वामी मंदिर से गुरुवार की सुबह सुभ महूर्त 10.30 बजे मंदिर के पुजारी पंडित शिवनारायण दुबे द्वारा विशेष पूजा-अर्चना कराई गई।

इस अवसर पूर्वमंत्री रामपाल सिंह , क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल , हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर ,नपाध्यक्ष संदीप लोधी , भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद अजय जाट , कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , राजेंद्र सिंह तोमर , कमल साहू , सहित भारी संख्या में सनातनी बंधुओं ने भगवान जगन्नाथ की पूजा -अर्चना में भाग लेते हुए आरती उतारी ओर फिर अपने हाथों से रथ थामा ओर जयकारों के साथ चलितमान किया।जगह -जगह उनके भव्य स्वागत के लिए तोरणद्वार बनाए गए थे और पुष्प वर्षा की गई।

आनबान शान से भगवान जगन्नाथ अपने भ्राता बलदाऊ , बहन सुभद्रा को साथ लेकर माला फाटक से महादेवपुरा , बजरिया , कबीट चौराहा , गांधी बाजार , मेन रोड , पुराना बस स्टैंड , सागर रोड़ माला पेट्रोल पंप से होकर वापस भोपाल रोड , नया बस स्टैंड से दशहरा मैदान श्रीहनुमान मंदिर पहुंचा। जहां आज गुरुवार को रात्रि विश्राम के बाद 17 जुलाई शुक्रवार को वापसी वहीं जगदीश मंदिर माला फाटक पहुंचकर समापन के साथ भगवान विश्राम लेंगे।

उपरोक्त सभी स्थानों पर रास्ते भर सड़क के दोनों किनारों पर नगर सहित गांव -गांव से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने उनकी भव्य अगवानी के साथ पुष्प वर्षा के साथ मत्था टेका , श्रद्धालु पुरुष , महिलाएं आरती उतारी ओर जयकारे लगाती रही। हजारों भक्तों को जगन्नाथ का भात प्रसादी के रूप में मिला।

एसडीएम सुश्री प्रियंका भलावी , एसडीओपुलिस सोनाली गुप्ता , थानाप्रभारी राजीव उइके सहित पुलिसबल सुरक्षा व्यवस्था के साथ चाकचौबंद रहा। सागर -भोपाल मार्ग पर यातायात दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिबंध रहा और भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया था।

इस अवसर पर विधायक देवेंद्र पटेल ने घोषणा की कि अगले वर्ष रथयात्रा में तीन रथ होंगे , दो और रथ एवं तीनों रथों को सुरक्षित रखने के लिए गेरिज का निर्माण कराएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चंद घंटों में नकबजनी का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     चढ़ावा चोरी कांड तेजी से बढ़ते धार्मिक पर्यटन के लिए भी झटका है- अजय बोकिल     |     वरिष्ठ अधिवक्ता पवन चौबे लोक अभियोजक बने     |     बेगमगंज में नवनिर्मित सुसज्जित रथ पर निकले जगत के नाथ     |     मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा खसरा को शून्य तक पहुंचाने वाली पंचायतो को मिलेगा सुमन पंचायत पुरूस्कार- उप मुख्यमंत्री      |     टी आई के निर्देश पर मंदिर समिति ने बावड़ी में लगाई तार की जाली     |     जिपं सीईओ ने ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण,लापरवाही पर प्राचार्य को दी कड़ी चेतावनी     |     रिमझिम बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथयात्रा     |     शंकरलाल मारू लाडना बने अखिल भारतीय मारु कुमावत समाज के जिला मीडिया प्रभारी     |     घर में फांसी लगाकर वृद्ध ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811