Let’s travel together.

मार्ग निर्माण में गतिरोध उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सौ़पा ज्ञापन ज्ञापन सौंपने स्कूली बच्चे भी हुए शामिल

0 84

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

रायसेन जिले की बेगमगंज जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरेरू के स्कूली छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों ने एक ज्ञापन तहसीलदार प्रमोद उईके को सौंप कर मार्ग निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालों की विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि प्रार्थीगण ग्राम पंचायत भुरेरू टोला के निवासी है। आने जाने के लिये एक मात्र रास्ता गाम भुरेरू मैन सड़क से शासकीय रास्ता एव इसके बाद टपरा टोला के लिये पुस्तैनी रास्ता है। जिस पर वहां के निवासी करीब 100 साल से आवागमन कर रहे हैं। लेकिन बारिश में सड़क नहीं होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, कोई बीमार हो जाए तो उसे इलाज के लिए ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है पिछले वर्ष एक महिला इलाज के अभाव में मौत के मुंह में जा चुकी है।

पंचायत द्वारा उक्त स्थान पर डब्ल्यू बीएमसी रोड बनवाया जा रहा है। जिसमे शासकीय गोहा के साथ ही पुस्तैनी रास्ता में करीब 55 लोगों को निजी जमीन मै भी मुरम डाल कर सड़क का निर्माण किया गया है। किन्तु श्रीराम, प्रीतम, महारज, सिंह एव भागचन्द व गोबिन्द सिंह के द्वारा उक्त सडक निर्माण मे व्यवधान उत्पन्न किए जाने के कारण निर्माण कार्य बंद हो गया है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरोध कार्रवाई की जाए और मार्ग निर्माण के रुके काम को पुनः चालू कराया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811