Let’s travel together.

नगर परिषद ने बसस्टेंड परिसर से बारिश का पानी निकासी शुरू की कवायद

0 147

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

जैसे जैसे बारिश शुरू होती जा रही है वैसे वैसे नगर परिषद प्रशासन बारिश का पानी निकासी की व्यवस्था में जुटा दिखाई देने लगा है बसस्टेंड परिसर में बारिश के पानी निकासी हेतु नाली निर्माण कार्य कराया गया है तथा इसी के साथ अब नाली के साथ सड़क ऊंची कर पानी निकासी व्यवस्था जुटाने कवायद शुरू कर दी गई है। जिससे दुकानदारों को राहत मिलना सुनिश्चित होता दिखाई देने लगा है।
वर्षों पूर्व साडा कार्यकाल में इस बसस्टेंड परिसर का निर्माण कराया गया था तब बसों का भी इस बसस्टेंड में आना शुरू हो गया था कुछ महीनों तो बसस्टेंड परिसर में ठीक ठाक चला परन्तु धीरे धीरे इस परिसर में दुकानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई तथा दुकानदारों को आवंटित भूमि से दुकानों के सामने अतिक्रमण रूपी दानव ने पांव पसारने शुरू कर दिए तथा सड़कें सकरी हो गई एवं बसों का आना जाना बसस्टेंड परिसर में लगभग बंद सा हो गया हालांकि नगर वासियों ने काफी प्रयास किए बसें इस परिसर में आये परंतु नहीं आ सकी धीरे धीरे समय गुजरा नगर परिषद प्रशासन ने सुलभ काम्प्लेक्स का निर्माण कराया तब इस निर्माण से बसों के बसस्टेंड परिसर में जो थोड़ी बहुत आशा थी वह भी निराशा में बदल गई तथा बसस्टेंड परिसर में बसों के आने का सपना नगर वासियों का चकनाचूर हो कर रह गया जैसे जैसे और समय गुजरा बसस्टेंड परिसर में बारिश के पानी निकासी पूरी तरह बंद हो गई जिससे दुकानदारों के सामने तथा बसस्टेंड परिसर में आने जाने वालों के सामने बारिश में चलना भी मुश्किल हो गया हालांकि बसस्टेंड परिसर में बारिश के पानी निकासी की लंबें अरसे से मांग उठाई जाती रही परन्तु कोई हल नहीं निकला सका नगर परिषद की बागडोर संभालते ही सीएमओ हरीश सोनी नगर में वर्षों से खड़ी समस्याओं की जानकारी जुटाई तथा उनके निराकरण करने के प्रयास शुरू कर दिए इसी कड़ी में बसस्टेंड परिसर में बारिश से निजात दिलाने कुछ माह पूर्व नाली निर्माण कराया गया तथा जो बाकी रही उन्हें अब पूरी करने की ठान ली गई तब नाली निर्माण कार्य करने के उपरांत सड़क ऊंची करने की कवायद शुरू करते हुए सड़कों का कोपरा भराई कर ऊंची उठाने को जुगत शुरू हो गई तथा लोगों को भी उम्मीद बंध गई कि बारिश का पानी निकासी आसानी से हो सकेगी तथा लोगों को समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकेगा वहीं बस स्टैंड परिसर में दलदल से भी निजात मिल सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811