Let’s travel together.

लालू यादव के परिवार को बाबा बागेश्वर धाम में आने का न्योता उमड़ रही है भक्तों की भारी भीड़

124

कथावाचक धर्मेंद्र शास्त्री का बाबा बागेश्वर धाम दरबार बिहार के पटना में आयोजित हो रहा है। दरबार में हिस्सा लेने के लिए लाखों भक्त पहुंचे हैं। इस बीच, आयोजकों ने लालू यादव के परिवार को दरबार में आने का न्योता भेजा है।

आयोजन समिति के संरक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि बाबा के आदेश पर वे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिले और उन्हें सपरिवार दरबार में आने का न्योता दिया। अरविंद ठाकुर ने बताया कि बाबा से चर्चा के दौरान जब तेजस्वी यादव को बुलाने की बात उठी तो उन्होंने तत्काल कहा कि बुला लो, बुला लो। इसके बाद उन्हें न्योता दिया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी न्योता दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो तेजस्वी 16 या 17 मई को दरबार में आ सकते हैं।

तेजप्रताप यादव ने किया था बाबा बागेश्वर का विरोध

बता दें, धर्मेंद्र शास्त्री के पटना पहुंचने से पहले लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप ने कहा था कि बाबा बागेश्वर का विरोध किया जाएगा। इसके बाद से माहौल गर्म था। बड़ी संख्या में युवा सामने आए थे और कहा था कि वे बाबा बागेश्वर को सुरक्षा प्रदान करेंगे।

बागेश्वर धाम दरबार में उमड़ी भीड़

बाबा बागेश्वर की कथा सुनने और दरबार में हिस्सा लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। हालात इतने बेकाबू हो गए कि आयोजकों को सोमवार के दिन दरबार रद्द करना पड़ा।

अपील की गई है कि पटना से बाहर के श्रद्धालु दरबार में न आएं। टीवी पर ही कार्यक्रम देखें। समिती की ओर से कहा गया कि न्होंने कहा कि भारी भीड़ के बीच किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसके लिए दिव्य दरबार को बंद करने का फैसला लिया गया है। बता दें, पांडाल में लाखों लोग जुटे हैं और हटने के लिए तैयार नहीं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811