Let’s travel together.

शिवपुरी में 25 मई से 7 दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर, दिव्यांगजनों को मिलेंगे हाथ-पैर व कैलीपर

0 263

– मंगलम् शिवपुरी में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर

– कोलकाता के विशेषज्ञ शिवपुरी में लगाएंगे नि:शुल्क कृत्रिम हाथ-पैर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के दिव्यांग भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंगलम् शिवपुरी द्वारा 25 से 31 मई तक विशाल नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर लगाया जा रहा है। सात दिवसीय इस शिविर में कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ एवं कैलीपर का निर्माण कर प्रत्यारोपण किया जाएगा।

मंगलम संस्था के सचिव इंजी. राजेन्द्र मजेजी ने बताया कि शिविर परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वाद से आयोजित हो रहा है। महावीर सेवासदन कोलकाता तथा जायंट्स ग्रुप ऑफ इंदौर के सहयोग से लगने वाले इस शिविर में जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का भी सहयोग मिल रहा है।

इंजी. मजेजी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार करना है। कोलकाता से आए अनुभवी विशेषज्ञों की टीम दिव्यांगजनों का परीक्षण कर मौके पर ही नि:शुल्क कृत्रिम अंग तैयार कर लगाएगी।

यह शिविर शिवपुरी स्थित मंगलम भवन, कोर्ट रोड पोलो ग्राउंड के सामने, प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक चलेगा। पंजीयन शिविर स्थल पर ही किया जाएगा। मंगलम संस्था ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने आसपास के दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें। इस शिविर में पंजीयन को लेकर विकास शर्मा 9039665077, संजीव भार्गव 9685676880, संजय कंसौटिया 9981031992 से संपर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811