Let’s travel together.

जनस्वास्थ्य रक्षकों ने 5 सूत्रीय मांगे सरकार से स्वीकृत कराने विधायक पटेल को दिया ज्ञापन

0 128

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

क्षेत्र के जनस्वास्थ्य रक्षकों द्वारा उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में लेने संबधी मांगों को स्वीकृत कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल से सहयोग मांगते हुए आज रविवार को संबंधित मांगों के संबंध में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन दिया।

मप्र जनस्वास्थ्य रक्षक संगठन के द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के 51953 शिक्षित बेरोजगारों को 1995 से 2003 तक मप्र लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य रक्षक के रूप में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा महीनों का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित कराया गया था लेकिन सरकार बदलने के बाद से जनस्वास्थ्य रक्षकों की सेवाओं पर वर्तमान सरकार ध्यान नहीं दे रही।
जिस काम के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया था वह काम उनसे नहीं लिया जा रहा है। आज भी वह लोग बेरोजगार हैं। जनस्वास्थ्य रक्षकों ने अपनी मांगों में आशा कार्यकर्ताओं के समान ग्रामीण आरोग्य केंद्रों पर पुरुषों के प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ मित्र के रूप में उन्हें पदस्थ किया जाने की मांग की है ताकि ग्रामीण अंचल के दूरस्थ गांवों में भी प्रशिक्षित जनस्वास्थ्य रक्षकों से उन्हें प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सके जोकि उनके जीवन के लिए नितांत आवश्यक होती है।
कोविड़-19 के समय जनस्वास्थ्य रक्षकों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर जिस प्रकार मरीजों की मदद की थी वह उल्लेखनीय है । ऐसी ही विषम परिस्थितियों के लिए जनस्वास्थ्य रक्षक सदैव तत्पर रहते हैं।
प्रांतीय संगठन द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में संबंधित क्षेत्र के जनस्वास्थ्य रक्षकों के माध्यम से उसे क्षेत्र के विधायक एवं सांसदों को उपरोक्त ज्ञापन देकर मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव पर दबाव बनाकर ग्रामीण अंचल में गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जनस्वास्थ्य रक्षकों को स्वास्थ्य मित्र के रूप में पदस्थ कराए जाने की मांग रखी गई है।
इसी संदर्भ में सभी जगह सांसदों एवं विधायकों को जनस्वास्थ्य रक्षकों द्वारा ज्ञापन दिए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811