Let’s travel together.

जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली गंदगी और मेडिकल वेस्ट

0 203

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

दमोह।जिला मुख्यालय से करीब 42 किमी दूर जबलपुर मार्ग पर जबेरा में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को देखकर लगता है कि जहां मरीजों का इलाज होता है उसे खुद ट्रीटमेंट की जरूरत है।


अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, भवन के अंदर कचरा,छत और खिड़की के छज्जे पर भी मेडिकल वेस्ट फैला हुआ दिखाई दिया,जिसमें एन एस बॉटल,आई वी सेट, फाइव और टेन एम एल सिरिंज विथ निडिल,मेडिसिन रेपर,क्रिस्टल बॉटल, एम पुल, सीरप बॉटल,दस्ताने,मेडिसिन रेपर थे।


भवन में कहीं-कहीं खिड़की के ऊपर बने स्लैप टूट चुके थे,और सरिए दिखाई दे रहे थे,परिसर के पीछे भी कपड़े और गंदगी व्याप्त थी साथ ही सीढ़ी से छत की ओर जाने पर एस्बेस्टस शीट टूटी हुई थी जिससे बारिश का पानी भवन में प्रवेश करता है तो छत पर शराब की खाली बोतलें बिखरी हुई थी। पर इन पर अब तक जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया, जबकि यह हालात बीमारी और संक्रमण को बढ़ावा देते है।


विदित है कि कुछ दिन पूर्व ग्राम नोहटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अनियमितता सामने आई थी,इसके बाद भी अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर ध्यान न दिया जाना चिंतनीय विषय हो सकता है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811