हेमेन्द्रनाथ तिवारी
उज्जैन।त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के द्वितीय चरण में आज घटिया एवम खाचरोद के मतदान प्रारंभ हुआ। कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने घटिया जनपद के ग्राम पंचायत सोडंग के मतदान केंद्र में जाकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया एवं समक्ष में मतदान प्रारम्भ करवाया।

सोडंग मतदान केंद्र पर प्रातः 6 बजे से ही लंबी कतारों में मतदान करने के लिए मतदाता उत्साह से खड़े दिखे। कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया तेजी से कराने के प्रयास किए जाएं जिससे समय सीमा में मतदान एवं मतगणना की कार्यवाही सम्पन्न हो सके।