सी के पारे
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गरीब दुकानदारों के समर्थन में सड़क पर उतर आईं।
सोमवार को नगर पालिका, एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने सिविल लाइन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर जेसीबी से कई छोटे दुकानों और हाथ ठेलों को हटा दिया था, जिससे गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया।
मंगलवार सुबह उमा भारती अपने सिविल लाइन रोड स्थित बंगले से निकलकर सीधे सड़क किनारे पहुंचे ठेलों के पास पहुंचीं और खुद हाथ ठेले पर खड़े होकर पोहा-जलेबी बेचने लगीं।

उन्होंने दुकानदारों को दोबारा वहीं ठेले लगाने के लिए बुलाया और कहा कि गरीबों की रोजी-रोटी नहीं छीनी जानी चाहिए।
उमा भारती ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि सभी ठेले वापस लगवाए जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों से भी कहा कि वे वापस आकर अपनी दुकानें यहीं लगाएं।
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस उनकी बात नहीं सुनती है तो थाने का घेराव भी किया जाएगा।इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे।