Let’s travel together.

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के दावेदार हुए सक्रिय

0 98

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है कांग्रेस और भाजपा के साथ साथ आम आदमी पार्टी भी चुनाव को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे है दावेदार अपनी अपनी पैठ के अनुसार चुनाव प्रचार भी कर रहे है अखबारों की सुर्खियों में कई दावेदार इन छाए हुए है भाजपा का गढ़ कहीं जाने वाली भोजपुर विधानसभा सीट भाजपा के लिए सुरक्षित सीटों में से एक है पर इन दिनों भोजपुर विधानसभा से हैट्रिक लगा चुके विधायक सुरेंद्र पटवा की मुश्किल है कम होने का नाम नहीं ले रही है इन दिनों भाजपा से दावेदारों की लंबी लिस्ट सामने आ रही है जिसमें सबसे पहले और प्रमुख दावेदारों में मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष पति राजेंद्र अग्रवाल जोकि विधायक सुरेंद्र पटवा के खास माने जाते थे पर इन दिनों भोजपुर विधानसभा से दावेदारों में पहला नाम राजेंद्र अग्रवाल का नाम सुर्खियों में है वही ओबैदुल्लागंज से जयप्रकाश शर्मा का नाम भी सुर्खियों में है वही पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के साथ संगठन के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे गोरी शंकर नागर का नाम भी चर्चाओं में है वहीं कांग्रेस से भी दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं जिसमें मंडीदीप के स्थानीय मंडीदीप नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान रायसेन के पूर्व कलेक्टर डीएस राय पूर्व विधायक राजेश पटेल के पुत्र युद्धवीर सिंह वही युवा नेता परेश नागर भी चुनावी समर में लगातार जनसंपर्क कर रहे इस बार का चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने को लेकर चर्चाएं गर्म है लोगों का कहना है कि स्थानीय नेता यदि विधायक बनता है तो उनके कार्यों को तवज्जो दी जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811