कुएं में गिरने से युवक की मौत: पैर फिसलने से हुआ हादसा, आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे तब तक पानी में डूबा
FILE PHOTO
अभिषेक असाटी बक्सवाहा
बक्सवाहा थाना क्षेत्र के नैनागिर चौकी के अंतर्गत गांव सेड़ारा में पैर फिसलने से कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है
नैनागिर चौकी प्रभारी कादर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सेडारा गांव निवासी उमेश पिता कडोरा अहिरवार उम्र 26 अपने घर से गांव में हरिजन बस्ती मे कुएं पर नहाने के लिए गया था उमेश का कुएं में बाल्टी डालने के दौरान पैर फिसल गया था जिससे वह कुये में जा गिरा उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जब वहां पहुंचे , लेकिन तब तक वह कुएं में डूब गया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई गांव के लोगों ने इसकी सूचना उमेश के परिजनों को दी परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर आकर घटना की जानकारी ली घटना दोपहर 1:30 की है पुलिस मामले की जांच कर रही है