रायसेन। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कई वार्डों में एक से अधिक भाजपाइयों ने अपने नामांकन जमा कराए थे। नाम वापसी के दिन तीन तक स्थानीय वरिष्ठ नेता बागियों को समझाते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने बागियों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा व प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के पत्र का हवाला देकर कहा है कि जिसने पार्टी की गाइडलाइन से अलग हटकर काम किया और अधिकृत प्रत्याशी के सामने नामांकन फॉर्म वापस नहीं लिया, उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा। ऐसे लोगों के नाम और फोन नंबर प्रदेश कार्यालय को भेजे जाएंगे। जहां से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। यह पत्र मिलने के बाद कुछ बागियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।