Let’s travel together.

खानापूर्ति की भेट चढ़ा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण,सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे व्यापारी

0 71

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज ​रायसेन

खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने के सरकार के दावे जमीनी स्तर पर खोखले साबित हो रहे हैं। सोमवार को गैरतगंज में आयोजित फॉस्टक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रचार-प्रसार के अभाव में महज एक औपचारिकता बनकर रह गया। आलम यह रहा कि विभाग ने चंद व्यापारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम निपटाकर इतिश्री कर ली।

​खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा केव्हीजीव्हीएम के तत्वावधान में इस विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी कल्पना आरशिया मुख्य रूप से मौजूद रहीं। नियमतः इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के खाद्य व्यवसायियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित करना था जिसमे ​खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के कड़े प्रावधान, ​व्यवसाय स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने के मानक, ​खाद्य पदार्थों के रखरखाव की तकनीकी जानकारी सहित अन्य बिंदु शामिल है। ​हैरानी की बात यह है कि जिस प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यापक जागरूकता फैलाना था, उसकी जानकारी क्षेत्र के अधिकांश व्यापारियों तक पहुँची ही नहीं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि विभाग ने कार्यक्रम का उचित प्रचार-प्रसार नहीं किया, जिसके कारण वे इस महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित रह गए। विभाग ने कुछ ही लोगों को बुलाकर कागजी खानापूर्ति पूरी कर ली। उधर शासन एक ओर मुहिम चलाकर व्यापारियों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही इस मंशा को पलीता लगा रही है।”
सवालों के घेरे में विभाग
​इस तरह के “बंद कमरे” में होने वाले आयोजनों से शासन के बजट और उद्देश्यों दोनों का नुकसान हो रहा है। व्यापारियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि उन्हें नियमों की जानकारी ही नहीं दी जाएगी, तो भविष्य में होने वाली विभागीय कार्यवाहियों के लिए जिम्मेदार कौन होगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नैवेद्य पैकेजिंग पर ट्रेडमार्क छापेमारी: श्रमिक शोषण व गंदगी का बड़ा खुलासा     |     अंबेडकर जयंती पर दीवानगंज ग्राम पंचायत में श्रद्धांजलि, ग्राम सभा में एजेंडा पेश,कई विभागों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय     |     सरार गांव में गैस रिसाव से लगी आग, घर का सामान जलकर राख,युवक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना     |     बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के मोड पर मंगलवार सुबह आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ड्राइवर क्लीनर घायल     |     विधायक ने ख़रोरा में अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ     |     विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात     |     मंडीदीप में डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ, वार्ड 13 को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ     |     बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन     |     सेवा समिति ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, समरसता दिवस के रूप में किया आयोजन     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का जिले भर में शानदार आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811