भोपाल । भोपाल में 37 साल की एक महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शैतान ने ना सिर्फ उन्हें बार-बार हवस का शिकार बनाया बल्कि फिनाइल पीने के लिए भी मजबूर किया। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती किराये के एक मकान में रहती हैं। आरोप है कि मकान मालिक के 28 साल के भतीजे ने युवती के साथ इस भयानक वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, उन्हें 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उनके साथ आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं मकान मालिक के भतीजे ने महिला को जबरन नशीली दवाएं और इंजेक्शन भी दिये।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद भी उस शैतान का जी नहीं भरा। उसने उन्हें जबरन फिनाइल पीने के लिए मजबूर कर दिया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने बताया कि एक दिन मौका पाकर उन्होंने किसी तरह पुलिस को फोन किया और फिर आरोपी के चंगुल से उन्हें छुड़ाया जा सका। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने 17 जून को पुलिस को फोन किया था। जिसके बाद उन्हें उसके चंगुल से आजाद कराया जा सका। इस मामले में अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।