Let’s travel together.

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी ने ईडी को लिखा पत्र, कही यह बात

0 133

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय को चिट्ठी लिखकर एजेंसी के सामने अपने पेश होने के लिए कुछ हफ्तों का और समय मांगा है। उन्होंने कहा कि जब तक वह कोविड और फेफड़ों के संक्रमण से पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती हैं तब तक उन्हें पेशी से राहत दी जाए। प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘चूकि उन्हें (सोनिया गांधी) कोविड और फेफड़ों के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज ईडी को पत्र लिखकर अपनी उपस्थिति को कुछ हफ्तों के लिए स्थगित करने की मांग की है जब तक कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती।’
सोनिया गांधी को सोमवार को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उन्हें कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण भर्ती कराया गया था। कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशाल की पूरी जांच को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी से पांच दिन हुई पूतछाछ: ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने राहुल गांधी को कोई ताजा समन जारी नहीं किया है और यह माना जा रहा है कि उनसे पूछताछ कम से कम फिलहाल के लिए समाप्त हो गई है। राहुल गांधी से पांच दिनों में अब तक 54 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हो चुकी है, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811