मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा , नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, सत्ती, टोला,सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक आयोजनों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में गीदगढ़ गुफा मंदिर तक बालमपुर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु साइट जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
वहीं अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी से भी पारंपरिक ढंग से शिव बारात का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा भोलेनाथ के महाअभिषेक एवं हल्दी-मेहंदी की रस्मों से विधि-विधान पूर्वक होगी। इसके पश्चात भव्य शिव बारात ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक राई नृत्य के साथ पूरे ग्राम में भ्रमण करेगी, जिससे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का अनूठा वातावरण बनेगा। खेड़ापति हनुमान मंदिर, गुफा मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान, मंदिर राम जानकी मंदिर, पुराना गुरुद्वारा मंदिर, अयोध्या धाम मंदिर, गणेश मंदिर, चांदनी चौक मंदिर, साहू मंदिर, गायत्री मंदिर, खेड़ापति हनुमान सेमरा मंदिरों सहितआसपास के ग्रामीण अंचलों में भी दिनभर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी रहेगा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।