Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय की शोध छात्रा श्वेता नेमा का राष्ट्रीय योग गौरव पुरस्कार से हुआ सम्मान

0 224

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर राज्य व देश का नाम रोशन करने वाली सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की शोधार्थी को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय योग गौरव सम्मान 2022 के लिए चयनित किया गया है।श्वेता नेमा को उनके उत्कृष्ट कार्य तथा समाज में स्वास्थ व योग के प्रति सभी को जागरूक करने व मुफ्त सेवाएं देने के लिए 26 जून 2022 मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय योग गौरव सम्मान से नवाजा गया।

श्वेता इसके पहले कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुई हैं।प्रतिभा की धनी होने के साथ साथ स्वस्थ समाज के निर्माण व देश क लिए कुछ करने की चाह में ये नित प्रतिदिन सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।ये सम्मान श्वेता को उनकी सक्रिय गतिविधियों क कारण दिया जा रहा है।श्वेता को जनहितकारी सामाजिक कार्यों ,स्वस्थ एवं शिक्षित समाज निर्माण में सहयोग के लिए राजस्थान में गेस्ट ऑफ़ ऑनर, सरस्वती बाई दादा साहब फाल्के आइकॉनिक वूमन 2021 सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।श्वेता नेमा ने बताया कि अगर कुछ पाना है तो अपना कम्फर्ट जोन छोड़कर एक सक्रियता के साथ जुटना होगा, वे महिलाएं दूसरों क लिए प्रेरणा, आदर्श बनती है जो स्वयं में एक दृढ़ता और इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने का हौसला और चाह रखती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811