Let’s travel together.

दोस्ती का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाली शातिर गैंग को पुलिस ने पकड़ा

0 107

– हनी ट्रैप का मामला, महिला और उसके साथी चार अन्य आरोपी पकड़े गए

– शिवपुरी के एक व्यापारी को हनी ट्रैप में फसाया था, वीडियो बनाकर धमकाया, एक लाख रुपए कराए ट्रांसफर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने दोस्ती का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाली एक शातिर गैंग को पकड़ा है। देहात थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एक व्यापारी की शिकायत पर पिछले दिनों मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह संगठित गैंग है इस मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि गैंग ने पहले भी कुछ और लोगों को निशाना बनाया है लेकिन वह बदनामी की डर से सामने नहीं आए हैं पुलिस इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

महिला ने बातचीत कर फंसाया –

पुलिस न बताया है कि इस गैंग ने व्यापारी आदित्य जैन (26) को फोन पर लड़की ‘अंजलिÓ बनकर फंसाया। इसके बाद मिलने बुलाया। जंगल में वीडियो बनाकर धमकाया और 1,05,640 रुपए फोन-पे ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस को की गई शिकायत में फरियादी आदित्य जैन ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल आने लगे। युवती ने खुद को अंजलि बताया और 31 जनवरी 2026 को दोपहर करीब तीन बजे आदित्य जैन अपनी कार से चालक विनोद राठौर के साथ बड़ोदी टंकी पहुंचे, जहां ‘अंजलिÓ मौजूद थी। युवती ने अकेले में मिलने का बहाना बनाया और उसे बड़ागांव रोड की ओर ले गई। वहां पहले से ही गैंग के अन्य सदस्य मौजूद थे। वहां पर पांच युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन बांकड़े मंदिर के पास जंगल में ले गए।

वीडियो बनाकर एक लाख रुपए ट्रांसफर कराए-

इसके बाद इस गैंग ने जंगल में आदित्य का वीडियो बनाया और धमकाया कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा और झूठे मामले दर्ज करा दिए जाएंगे। इसके बाद गैंग ने फोन-पे के माध्यम से कुल 1,05,640 रुपए ट्रांसफर करवा लिए और मौके से फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 40/26 धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की थी।

महिला और अन्य आरोपी पुलिस ने पकड़े-

पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज करने के बाद जांच में पता चला कि मोबाइल नंबर आकाश ओझा के नाम पर था। पूछताछ में आकाश ने बताया कि यह नंबर उसका भाई राजा ओझा और उसकी पत्नी कल्पना रजक उर्फ अंजलि इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कल्पना रजक (23), राजा ओझा (21), विकास रावत (19), चंद्रपाल धाकड़ (40) और पवन रावत (25) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811