Let’s travel together.

आधा करोड़ पीडीएस राशन माफिया के गोदाम पर पकड़ा, ब्रांड़िग कर बाजार में बेचने का खेल उजागर

0 164

-सहरिया क्रांति की पहल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

-सरकारी राशन की ब्रांडिंग कर बाजार मेें उतारने का चल रहा था गोरखधंधा
शिवपुरी।जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत गरीबों के लिए वितरित होने वाले गेहूं और चावल की हेराफेरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सहरिया क्रांति सामाजिक संगठन द्वारा जिला कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी को इस घोटाले की पुख्ता जानकारी दी गईए जिसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। कलेक्टर ने एसडीएम शिवपुरी उमेश कौरव और तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन कियाए जिसने नीमडांडा स्थित एक वेयरहाउस पर छापा मारा। इस दौरान सहरिया क्रांति के तमाम कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे।


–1150 बोरी गेहूं और 1180 बोरी पीडीएस का चावल पकड़ा-
मंगलवार की रात करीब 9 बजे इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने वेयरहाउस से बड़ी मात्रा में पीडीएस का चावल और गेहूं जब्त किया। इस गोदाम का मालिक पीडीएस का चावल खरीदता था और उसे पॉलिश कर भारत ब्रांड के नाम से 10 किलो के पैकेट बनाकर 290 रुपये में बेचता था। इस छापेमारी के दौरान 1580 बैग भारत ब्रांड चावल के और 1150 क्विंटल गेहूं बरामद किया गया। एसडीएम उमेश कौरव ने बताया कि कुल मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये का माल मौके से बरामद किया गया है। इसके बाद वेयरहाउस को सील कर दिया गया छापेमारी के दौरान गोदाम से 50 लाख रुपए का माल बरामद किया गयाए जिसमें से 1150 क्विंटल गेहूं और चावल के 1580 बैग शामिल थे। मौके पर मौजूद ट्रक क्रमांक एमएच 18 बीजी 0925 भी बरामद हुआ जिसमें 88 अन्य बैग भी थे। हालांकि सायरन की आवाज सुनकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गोदाम मालिक अभिषेक तायल और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


–सहरिया क्रांति संयोजक ने दी डीएम को सूचना–
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी को सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन से सूचना मिली थी कि नीमडांडा स्थित स्वास्तिक गोदाम पर पीडीएस का गेहूं और चावल उतारा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर प्रशासन ने तत्काल एसडीएम और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां सायरन की आवाज सुनते ही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। एक कार भी मौके पर मिली जो गोदाम मालिक तायल की बताई जा रही है। टीम ने ट्रक क्रमांक एमएच 18 जीबी 0925 को भी कब्जे में लिया, जिसमें 88 अन्य बैग भी मिले जो चावल के बताए जा रहे हैं।
इस छापेमारी के दौरान पीडीएस के खाली रैपर भी जब्त किए गए हैंए जिनका उपयोग नए पैकेट बनाने में किया जा रहा था। कलेक्टर ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए और मामले की विस्तृत जांच की जाए। जिला प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

–

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811