Let’s travel together.

मध्यप्रदेश में ऑफ लाइन होंगी कालेजो की परीक्षाए: डॉ नरोत्तम मिश्रा

0 351

संक्रमित होने पर पेपर देने का एक मौका और मिलेगा

कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कराई जाएंगी परीक्षा आयोजित

भोपाल। मध्य प्रदेश में कॉलेजों
की परीक्षाएं ऑफ लाइन ही होगी। इस बात के संकेत आज प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिए। उन्होंने कहा कि अधिकांश कॉलेज विद्यार्थियों को कोरोना टीका लग चुका है इसलिए कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए ऑफ लाइन परीक्षाए कराई जा सकती है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए ऑफलाइन एग्जाम कराने की दिशा में जा रहे हैं। कॉलेज में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र छात्राओं को वैक्सिन लग चुकी है यदि एग्जाम के दौरान कोई छात्र संक्रमित होता है तो उसे अगले सेमेस्टर मे मौका दिया जाएगा। एग्जाम कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर कराए जाएंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार की तो आफ लाइन परीक्षा कराने की मंशा है। उसको लेकर तैयारी भी की जा रही है। जल्द हि इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हालात को देखते हुए अन्य विकल्प पर भी विचार हो सकता है।
बता दे कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती देख कॉलेज छात्र छात्राओं में यह संशय बना हुआ था कि यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन? आज इसको लेकर स्थिति साफ हो गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811