Let’s travel together.

संस्कारो को झरने की तरह बहने दीजिये-राजेश बादल

0 121

आलेख
राजेश बादल

संस्कार दिखने वाली वस्तु नहीं है। उन्हें केवल आप महसूस कर सकते हैं । ठंडी ठंडी फुहारों की तरह । पीढ़ी दर पीढ़ी ये संस्कार बहते रहते हैं । जब समाज और परिवार की ओर से संस्कारों का बहता झरना सूख जाता है तो फिर इंसान और चौपायों में कोई अंतर नही रह जाता । बीते दिनों आगरा जाना हुआ । वहां के कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल में ।

करीब चार हज़ार छात्रों वाले इस स्कूल के ज़र्रे ज़र्रे में मैने दुष्यंत कुमार को धड़कते हुए पाया । यक़ीन मानिए ,जब से वहां से लौटा हूं ,मेरी नई नस्ल के बारे में कुछ धारणाएं खंडित हो गईं।


यह स्कूल कालजयी शायर दुष्यंत कुमार के बेटे कर्नल अपूर्व त्यागी और उनकी अर्धांगिनी दीपिका त्यागी संचालित करते हैं ।आगरा के शिखर शैक्षणिक संस्थानों में से एक है । स्कूल के चप्पे चप्पे पर कविता नज़र आती है ।कहीं दुष्यंत के चित्र हैं तो कहीं उनकी ग़ज़लें।किसी स्थान से गुजरते हुए आपको दुष्यंत के गीत या ग़ज़ल की संगीतमय स्वर लहरी सुनाई देगी तो कहीं उनकी अपनी हस्तलिखित रचनाएं । इस विशाल स्कूल का पुस्तकालय देखना मेरे लिए एक सुखद आश्चर्य था।आजकल स्कूलों में पुस्तकालय संस्कृति कम ही दिखाई देती है ।


मेरे साथ अपूर्व के बड़े भाई और कमलेश्वर के दामाद आलोक त्यागी भी थे । स्कूल के जिस सालाना जलसे में हम लोग गए थे,वह देश के जाने माने कवियों और गीतकारों की रचनाओं की प्रस्तुतियों पर केंद्रित था ।आगरा के सभी बड़े स्कूलों के हज़ारों छात्रों ने इसमें शिरकत की । सैकड़ों छात्रों ने स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और उनमें से कुछ पुरुस्कृत भी हुए । यह इस शहर के शैक्षणिक संस्थानों का आपसी तालमेल और सहयोग है कि वे इस तरह की स्पर्धाओं में आपसी कारोबारी मतभेद या हितों को ताक में रखकर छात्रों के सामने एक स्वस्थ्य वातावरण पेश करते हैं ।


मेरे साथ देश के जाने माने शायर कमलेश भट्ट कमल और अशोक रावत जी से मिलने और उनको सुनने का अवसर भी मिला । बतौर मुख्य अतिथि मैने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे खूब पढ़ें और रचनाओं को अपनी सांसों में महसूस करें । रटकर की गई कोई भी प्रस्तुति अच्छी नहीं होती । अच्छा और साफ सुथरा उच्चारण भी व्यक्तित्व को निखारता है । खेद है बोलने के अंदाज़ और उच्चारण दोष दूर करने का प्रशिक्षण स्कूलों में नहीं दिखाई देता ।

लेखक- देश के ख्यात वरिष्ठ पत्रकार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811