Let’s travel together.

केंद्रीय जेल में विधान प्रारंभ

0 174

सागर।  श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के प्रथम दिन ध्वजारोहण महेश बिलहरा एवं श्रावक श्रेष्टि विनोद बड़जात्या, श्रीमती संजना बड़जात्या रायपुर ने किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जनहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना कीl रायसेन के प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद जैन द्वारा प्राइवेट पार्टनरशिप प्रोजेक्ट में जेल में लगातार सातवीं बार पूजन विधान होना संस्कारों को बढ़ावा देता है।

सत्र न्यायाधीश सचिन जैन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया शिक्षा ग्रहण करने की उम्र होती है लेकिन संस्कारों को ग्रहण करने के लिए कभी भी कहीं भी ग्रहण किया जा सकता है l सागर अपर सत्र न्यायाधीश सिमरन सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार हाथकरघा का निरीक्षण किया समाज सेवा का उत्कृष्ट कार्य यहां पर हो रहा है।

पवन जैन एडिशनल कमिश्नर ने पिछले 4 वर्षों से विधान में शामिल हो रहे हैं इसे अपना सौभाग्य बताया। डीके जैन अध्यक्ष बार काउंसिल हाईकोर्ट जबलपुर ने संगठन सामाजिक समरसता की अच्छी पहल बताया । कृषि वैज्ञानिक अधिकारी श्री यादव जी ने ऐसे कार्यक्रम बहुत कम देखने मिलते हैं ।

मुनि श्री निष्कंप सागर महाराज ने अपने प्रवचनों में बताया कि सागर जेल मैं लगातार ऐसे कार्यक्रम होते हैं । इससे स्वभाव में परिवर्तन आता है आपने बताया कि कभी भी गुस्सा आता है गुस्सा करने के पहले कुछ पल को रुक जाओ तो अपराध होने से बच जाता है । मुनि निष्काम सागर महाराज के सानिध्य में ब्रह्मचारी अंकित भैया धनेटा के द्वारा कार्यक्रम सानंद संपन्न किया । दोपहर में बुंदेली गायक जीतू जैन टडा द्वारा भरपूर बुंदेली भजन गायन की प्रस्तुति की जेल की बंदी भाई एवं जेल स्टाफ ने बहुत आनंद लिया । जेलर श्री मनोज मिश्रा ने जेल का इसे आनंददायक प्रोग्राम बताया।

मुकेश जैन ढाना ने बताया कि पहले दिन 8 और 16 अर्घ चढ़ाए गए दूसरे दिन 32 और 64 अर्घ चढ़ाए जाएंगे। विधान का समापन 12 फरवरी को होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सवालों के घेरे में कमतोंन काँसिया पंचायत,बिना सचिव प्रभार के कैसे हो रहा करोड़ों का भुगतान?     |     श्रीरामनवमी धूमधाम से मनाई, श्री राम जन्मोत्सव पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का सनातन धर्म प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत     |     रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू     |     सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा कहा अफवाहों पर ध्यान न दे     |     नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा     |     बेगमगंज-सुल्तानगंज में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़     |     अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “सिनेब्रेशन” में ‘जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल’ डॉक्यूमेंट्री को मिला द्वितीय स्थान     |     पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक छटा के बीच रॉयल गणगौर महोत्सव 2026: संपन्न     |     कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न     |     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811