Let’s travel together.

नटेरन पुलिस द्वारा 08जुआरियों को जुआ खेलते हुये किया गिरफ्तार, नगद राशि एवं 03 मोटरसाइकिल जप्त 

0 142

नटेरन विदिशा। पुलिस अधीक्षक  श्री दीपक कुमार शुक्ला   द्वारा जुआ सट्टा व अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों निर्देशित किया गया है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डॉ प्रशांत कुमार चौबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नटेरन आशुतोष सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ।

17 मई को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घटवाई में बरगद के पेड़ के पास बना चबूतरा कुछ लोग ताश पत्ती से हार जीत का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे है मुखविर द्वारा बताये स्थान के पास पहुंचकर देखा तो कुछ लोग ताश पत्तों से हार जीत का दांव लगाते हुये जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जो बमुश्किल दौडकर घेराबंदी कर निम्न आरोपी गणों को गिरफ्तार किया।
नाम आरोपी
1. रामस्वरूप पिता मोकम सिंह जाति कुशवाह उमर 29 साल निवासी सिलवाय खजूरी
2. भागीरथ शर्मा पिता जसवंत शर्मा उम्र 52 साल निवासी सिलवाए खजूरी
3. राजन पिता बालकिशन जाति रजक उम्र 37 साल निवासी सिलवाय खजूरी
4. बलराम पिता महाराज सिंह रघुवंशी उम्र 40 साल निवासी सिलवाय खजूरी
5. प्रेम सिंह यादव पिता धनीराम यादव उमर 42 साल निवासी घटवाई
6. अनिल शर्मा पिता सेवक शर्मा उम्र 25 साल निवासी नटेरन
7 राजू महाराज पिता धन्नालाल महाराज कुमार 45 साल निवासी घटवाई
8. दिनेश कुशवाहा पिता मोर सिंह कुशवाहा उम्र 25 साल निवासी नटेरन
जप्त माल
आरोपीगणों के कब्जे के फड़ से नगद राशि 9370 रूपये तथा 52 ताश के पत्ते ,
03मोटर साइकिल की कुल अनुमानित कीमत 2,35000/-रूपये जप्तशुदा कुल राशि 244370/-रूपये है

विशेष भूमिका
थाना प्रभारी आशुतोषसिंह , उप निरीक्षक रणवीर सिंह जाट, आर 229 धर्मेन्द्र सिंह, आर 217 दिलीप शर्मा, आर 1029 नवदीप शर्मा, बार 738 जयप्रकाश ,आर अनिल यादव, अंकुश जैन, प्रदीप अलावा , धर्मवीर की रही।

न्यूज़ सोर्स-  मनोज मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंज बामौदा, विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811