Let’s travel together.

वीडी शर्मा ने उज्जैन में कार्यकर्ताओ के साथ सुना मन की बात का सौवां एपीसोड

0 97

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 एपिसोड जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगरपालिका में मन की बात कार्यक्रम सुना।

मध्य प्रदेश शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर,योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने भैरवगढ़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वे एपिसोड के प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होकर उसे सुना।


इस दौरान विधायक पारस जैन, सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय, विशाल राजोरिया सोनू गेहलोत, व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया इसके पश्चात सभी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।


कार्यक्रम के पश्चात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य नागरिक, सफाई कर्मी कथा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान शॉल और श्रीफल भेंट कर किया गया।

इस बार “मन की बात,मिलेट्स के साथ” की थीम के अनुसार अतिथियों द्वारा पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी का स्वल्पाहार किया गया तथा खिचड़ी का वितरण स्थानीय नागरिकों में भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811