Let’s travel together.

सीएससी एवं किड्रिल साइबर रक्षक के अंतर्गत महिलाओं को साइबर फ्रॉड के लिए किया जा रहा है जागरूक

0 187

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

डिजिटल लेनदेन और मोबाइल इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएससी वी एल ई रूपवती जाटव द्वारा ग्राम पंचायत शाहपुर में (कॉमन सर्विस सेंटर) एवं किड्रिल साइबर रक्षक अभियान के अंतर्गत महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा करना कितना खतरनाक हो सकता है।साइबर ठग खुद को बैंक कर्मचारी, पुलिस अधिकारी या सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं, इसलिए किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत सतर्क रहना जरूरी है।
महिलाओं को दी गई मुख्य जानकारी:
कभी भी ओटीपी, पिन नंबर और बैंक विवरण किसी को न दें।
अनजान लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचें।
सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतें।
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी गांव-गांव जाकर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि महिलाएं डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811