Let’s travel together.

आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ सोना चांदी कीमतों में तूफानी तेजी

0 129

सी के पारे रायसेन 

सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। कीमतें लगातार ऊंचाई छू रही है, आम लोगों के लिए सोना चांदी खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। शनिवार को सोने चांदी की कीमतें हर समय ऊंचाइयों पर पहुंच गई है, शनिवार को सराफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया सप्ताह के अंत में 24 जनवरी 26 को चांदी में 20000 की भारी बढ़ोतरी हुई है,जबकि सोने में 5200 की बढ़ोतरी हुई है। सोने चांदी का ताजा भाव 24 जनवरी को मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में लागू हो गए हैं। सोने चांदी की बात की जाए तो कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। 24 कैरेट सोने का दाम आज 154250 प्रति ग्राम रहा और चांदी के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 360000 रुपए तक पहुंच गया।

चांदी की बात की जाए तो आज 1 ग्राम चांदी की कीमत ₹360 है और शुक्रवार को इसकी कीमत ₹340 थी। यानी आज 1 ग्राम चांदी की कीमत में 20 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।
आज दिवाकीर्ती ज्वेलर्स फैंसी आभूषण के विक्रेता श्री रामलीला मार्ग रायसेन से भाव संबंधी चर्चा की, तो उन्होंने बताया कि आज 1 किलो चांदी की कीमत 3 लाख 60 हजार रुपए है, जबकि कल इसकी कीमत ₹3 लाख 40 हजार थी। आज की कीमतों में 20000 की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह ही दामों में बढ़ोतरी होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब चांदी की कीमत 4 लाख तक पहुंच जाएगी। इसी तरह 10 ग्राम सोने की कीमत 146900 है कल यानी शुक्रवार को 113350 रुपये थी। आज कीमतों में 3960 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है सोना चांदी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811