Let’s travel together.

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ससंघ बिहार जारी, 21 जून को महाराष्ट्र की सीमा में होगा प्रवेश

0 119

मुकेश जैन ढाना सागर

सागर / आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का ससंघ 23 मई को रहली स्थित पटनागंज जैन मंदिर से विहार शुरू हुआ था लगभग 28 दिन में आचार्य संघ ने लगभग 320 किमी का पद बिहार कर लिया है।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि सागर जिले की सीमा के बाद नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा सौसर होते हुए आचार्य श्री पांढुर्णा पहुंचे। जहां मंडी परिसर में रात्रि विश्राम हो रहा है। आचार्य संघ की मध्यप्रदेश की बॉर्डर पर स्थित बानगांव मैं 22 जून को आहारचर्या संभावित हैं। दोपहर बाद मध्यप्रदेश की बॉर्डर क्रॉस कर आचार्य संघ का महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश होगा। महाराष्ट्र की बॉर्डर पर महाराष्ट्र के अनेक स्थानों से श्रद्धालु आगवानी के लिए पहुंच रहे हैं वर्षायोग चातुर्मास 12 जुलाई को प्रारंभ हो रहा है। पांढुर्णा से प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र अंतरिक्ष पारसनाथ शिरपुर की दूरी लगभग 256 किलोमीटर है। रास्ते में पांढुर्णा से अमरावती 121 किमी और अमरावती से वाशिम होकर अंतरिक्ष पारसनाथ 135 किमी है।

न्यूज सोर्स-मुकेश जैन ढाना सागर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811