Let’s travel together.

भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक आयोजित,  विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी हुए शामिल

0 80

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भारतीय जनता पार्टी सलामतपुर मंडल के समस्त कार्यकर्ता, बंधुओं, पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलओ (त्रिदेव), शक्ति केंद्र प्रभारी एवं शक्ति केंद्र टोली के कार्यकर्ता, समस्त मोर्चों के पदाधिकारी, सरपंच गण एवं जनप्रतिनिधि की बैठक संपन्न हुई। जिसमें दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा , नरखेड़ा जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया , गिड़गडू,सलामतपुर, रातातलाई सहित आसपास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ताओं की भूमिका, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में एकजुटता, अनुशासन और सक्रियता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय और सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, जिला मंत्री संतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा, गंगाराम चौकसे , सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811