Let’s travel together.

खंडवा ओंकारेश्वर में 30 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक नाव संचालन बंद रहेगा

0 102

सी के पारे हरदा

ओंकारेश्वर में 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक नाव संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। यह निर्णय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए लिया है, क्योंकि नए साल के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं
इस दौरान नर्मदा नदी में किसी प्रकार का नाव का संचालन नहीं किया जाएगा और जो भी नाविक इस आदेश का उल्लंघन करते पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावेगी। यह प्रतिबंध इसलिए लगाया क्योंकि पिछले वर्षों में नाव पलटने और दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ चुकी है, जिन में जान माल का नुकसान हुआ है। ओम्कारेश्वर एक महत्वपूर्ण शेव तीर्थ है, जो मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के मध्य स्थित है यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है इसका आकार ॥ऊं॥ओमकार जैसा प्रतीत होता है, ओंकारेश्वर में दो प्रमुख मंदिर है ओंकारेश्वर मंदिर और ममलेश्वर मंदिर। मां नर्मदा भारत की पवित्रम नदियों में से एक है और ओंकारेश्वर के चारों ओर बहती है।
नगर परिषद में नविको से अपील की है, कि वह आदेश का पूरी तरह पालन करें। दिनांक 30 दिसंबर 25 से 1 जनवरी 2026 तक तीन दिन की अवधि में किसी भी प्रकार का अवैध नाव संचालन ना करें,आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंध पूरे तीन दिनों के लिए ओंकारेश्वर की संपूर्ण तीर्थ नगरी में लागू कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811