Let’s travel together.

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अबैध शराब जप्त

0 47

– 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपी किए गिरफ्तार

– 63 लीटर हाथ भट्टी शराब ज़ब्त कर 1500 किग्रा गुडलहान सैंपल लेकर मौक़े पर नष्ट किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले में अवैध शराब कारोबार को लेकर जिला आबकारी विभाग शिवपुरी ने आज वृत्त शिवपुरी में बड़ी कार्यवाही की गई. कलेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में जिले के नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं वृत्त शिवपुरी प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के द्वारा कार्रवाई की गई।

शिवपुरी व्रत प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज ने बताया कि शिवपुरी क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम करई, ग्राम गंगौरा, ग्राम भड़ा बावड़ी में दबिश देकर मौके से 63 लीटर हाथ भट्टी शराब ज़ब्त कर 1500 किग्रा गुडलहान सैंपल लेकर मौक़े पर नष्ट किया गया।
दबिश कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
उक्त संपूर्ण कार्यवाहियों में वृत्त प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक लोकेश बेवारिया, आरक्षक सतीश, डोंगर सिंह, रितिक, डाल सिंह, गिरिराज, सैनिक श्रीमती सुमन का सराहनीय योगदान रहा । भविष्य में आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही सतत् जारी रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811